Bihar Vikas Mitra New Vacancy 2025 : क्या आप बिहार राज्य के निवासी हैं और 10वीं पास कर चुके हैं? तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। बिहार सरकार ने पंचायत स्तर और शहरी वार्ड स्तर पर विकास मित्र (Vikas Mitra) के पदों पर नई भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
फिलहाल सरकार द्वारा यह भर्ती कुछ चुनिंदा जिलों में शुरू की गई है, जिनमें प्रमुख रूप से शिवहर, गया, दरभंगा जैसे जिले शामिल हैं। आने वाले समय में अन्य जिलों में भी इस भर्ती का विस्तार किया जा सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को लगातार अपडेट पर नजर बनाए रखना चाहिए।
अगर आप भी Bihar Vikas Mitra New Vacancy के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। यहाँ हम आपको न सिर्फ आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी देंगे, बल्कि यह भी बताएंगे कि आवेदन प्रक्रिया क्या है, कौन-कौन से दस्तावेज़ लगेंगे और इस भर्ती के लिए आपकी योग्यता क्या होनी चाहिए।
लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़िए, ताकि किसी भी प्रकार की जानकारी आपसे छूट न जाए और आप आसानी से, बिना किसी परेशानी के इस भर्ती में आवेदन कर सकें। सही जानकारी, सही समय पर—यही आपकी सफलता की कुंजी है।
- यह भर्ती पूरे बिहार के लिए एक साथ नहीं निकाली जाती है।
- हर जिला अपने स्तर पर अलग-अलग समय पर अधिसूचना जारी करता है |
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| भर्ती का नाम | Bihar Vikas Mitra New Vacancy 2025 |
| पद का नाम | विकास मित्र (Vikas Mitra) |
| विभाग | बिहार सरकार / बिहार महादलित विकास मिशन |
| पद स्तर | पंचायत स्तर एवं शहरी वार्ड स्तर |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन (जिला / नगर निकाय द्वारा) |
| शैक्षणिक योग्यता | न्यूनतम 10वीं पास |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट सूची (शैक्षणिक योग्यता के आधार पर) |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | जिला अनुसार अलग-अलग |
| अंतिम तिथि | आधिकारिक नोटिफिकेशन अनुसार |
| कार्य क्षेत्र | संबंधित पंचायत / वार्ड |
| नौकरी का प्रकार | संविदा आधारित |
| राज्य | बिहार |
| आधिकारिक वेबसाइट | संबंधित जिले की official website (district.nic.in) |
Bihar Daroga Admit Card 2025 Download Link – jp online info
Railway Group D Vacancy 2026 Apply Online - jp online info
Bihar Swachhta Sathi Vacancy 2026 - Jp online info
Bihar Vikas Mitra भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को निम्न योग्यताएँ पूरी करनी होंगी:
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
- उम्मीदवार बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है
- शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास
- संबंधित पंचायत / वार्ड का स्थानीय निवासी होना चाहिए
- प्राथमिकता: महादलित / अनुसूचित जाति वर्ग को दी जाती है
- उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- ध्यान दें: अलग-अलग जिलों में योग्यता शर्तों में थोड़ा अंतर हो सकता है।
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
यदि आप Bihar Vikas Mitra New Vacancy में आवेदन करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- स्वघोषणा पत्र (यदि मांगा जाए)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाता है
- मेरिट सूची में मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता को आधार बनाया जाता है
- किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होती
अनुमंडल कार्यालय, हथुआ (गोपालगंज)
आम सूचना
जिला पदाधिकारी–सह–अध्यक्ष, जिला महादलित मिशन समिति, गोपालगंज के पत्रांक–विविध/मा०/मा० (वि०वि०का०) XXIII-01/25/350 दिनांक–29.11.2025 के द्वारा विकास मित्र के रिक्त पदों पर नियोजन की प्रक्रिया प्रारम्भ करने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
जिसके अनुसार संबंधित प्रखंड पंचदेवरी एवं विजयीपुर के रिक्त पदों पर विकास मित्र का नियोजन अनुबंध के आधार पर किया जाना है, जो निम्नवत है –
रिक्ति से संबंधित सूचना
| जिला का नाम | प्रखंड का नाम | पंचायत का नाम |
|---|---|---|
| गोपालगंज | पंचदेवरी | मगरियां |
| गोपालगंज | विजयीपुर | भवतन |
चयन से संबंधित निर्धारित तिथि
| क्रम सं. | गतिविधि | अवधि |
|---|---|---|
| 01 | संबंधित प्रखंड में आवेदन पत्र प्राप्त करना | 23.12.2025 से 29.12.2025 |
| 02 | मेधा सूची तैयार करना एवं प्रकाशन करना | 05.01.2026 |
| 03 | मेधा सूची पर आपत्ति प्राप्त करना एवं निराकरण | 05.01.2026 से 08.01.2026 |
| 04 | चयन सूची का प्रकाशन | 12.01.2026 |
| 05 | नियोजन पत्र वितरण / शपथ ग्रहण / उन्मुखीकरण | 14.01.2026 |
चयन हेतु योग्यता एवं शर्तें
- आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक या समकक्ष होगी।
- महादलित आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2025 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए।
Bihar Vikas Mitra New Vacancy 2025 : आवेदन प्रक्रिया
यदि आप Bihar Vikas Mitra New Vacancy में आवेदन करना चाहते है, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करे जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) या नगर पंचायत कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र को प्राप्त करना होगा।
- अब आपको आवेदन पत्र में मांगी जाने वाली सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भर देना होगा।
- जानकारी को भरने के बाद आपको आवेदन पत्र में मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को स्व-अभिप्रमाणित करके अटैच कर देना होगा।
- अब आपको अपने आवेदन पत्र को सभी दस्तावेजों के साथ एक फाइल या कवर में रखकर निर्धारित कार्यालय (BDO/ नगर पंचायत) में आखिरी तारीख से पहले जमा कर देना होगा।
- अंत में आपको आवेदन पत्र की रशीद को प्राप्त कर लेना होगा।
Important Link
| कॉलम 1 | कॉलम 2 |
|---|---|
| Download Form | ALL Distric Link |
| Official Notification | Official Website |
| Sarkari Yojana | Home Page |
| Telegram |
निष्कर्ष
दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको Bihar Vikas Mitra New Vacancy के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है मैं आशा करता हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी यदि आपको यह जानकारी पसंद आती है, तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और यदि आपका इस लेख से जुड़ा हुआ कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो उसे भी आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में भरकर हमारे साथ जरूर शेयर करें।
FAQs :-
- बिहार विकास मित्र भर्ती में कौन कौन आवेदन कर सकता हैं?
- बिहार विकास मित्र भर्ती में केवल महादलित समुदाय के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं और उम्मीदवार संबंधित पंचायत या वार्ड का मूल निवासी होना चाहिए।
- बिहार विकास मित्र भर्ती में आवेदन करने की आयु सीमा क्या है?
- बिहार विकास मित्र भर्ती में केवल 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते है।
jponlineinfo.online पर प्रदान की जाने वाली जानकारीयों का स्रोत / Source क्या है?


